Shahdara Rs 75 Lakh Cash Looted From Businessmans House Thieves Left Jewelry
जूलरी छोड़ घर से 75 लाख कैश लूटे
नवभारतटाइम्स.कॉम•
nNBT रिपोर्ट, शाहदरा : शाहदरा के फर्श बाजार में कारोबारी के घर से 70 से 75 लाख रुपये कैश चोरी होने का मामला सामने आया है। हालांकि आरोपी लॉकर में रखे लाखों रुपये के गहने छोड़ गए। पुलिस ने 6 सितंबर को मामला दर्ज किया। कारोबारी ने अपने यहां काम करने वाले राम लाल मिश्रा, शुभम मिश्रा, सुरजीत और अन्य लोगों पर साजिश के तहत चोरी करने का आरोप लगाया है।