सोहना में हुए स्ट्रीट लाइट घोटाले में 11 पर FIR दर्ज

नवभारतटाइम्स.कॉम
sohna street light scam fir registered against 11 rs 80 lakh loss alleged
nNBT रिपोर्ट, सोहना

सोहना नगर परिषद में स्ट्रीट लाइट के आठ काम अधिकारियों और ठेकेदारों के लिए मुसीबत बन गए हैं। इन कार्यों में सरकारी नियमों को दरकिनार कर कथित तौर पर ठेकेदारों से मिलीभगत करने और निर्धारित दरों से करीब 20 से 25 प्रतिशत अधिक रेट पर काम करवाने का आरोप है। जांच में सरकार को 80 लाख रुपये से ज्यादा का नुकसान होने की बात सामने आई है। मामले में स्टेट विजिलेंस एंड एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने तत्कालीन चीफ इंजीनियर समेत आठ अधिकारियों और 3 ठेकेदारों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
एक साथ होने वाले कामों के अलग-अलग टेंडर का आरोप

मामला 1 जनवरी 2014 से 31 दिसंबर 2015 के बीच सोहना नगर परिषद में हुए स्ट्रीट लाइट के कार्यों का है। अब तक हुई जांच में सामने आया कि सोहना के विभिन्न हिस्सों में स्ट्रीट लाइट लगाने के काम प्रस्तावित थे। आरोप है कि इन कार्यों को एक साथ कराने के बजाय अलग-अलग DNIT तैयार कर टेंडर प्रक्रिया कराई गई। आरोप है कि इस पूरी प्रक्रिया में अधिकारियों और ठेकेदारों के बीच मिलीभगत रही और रेट पहले से तय कर सरकारी खजाने पर अतिरिक्त बोझ डाला गया।