Anshuman And Rishi Make It To The Main Draw Of Dr Kl Garg All India Prize Money Tennis Tournament
अंशुमान और ऋषि ने मुख्य ड्रॉ में बनाई जगह
नवभारतटाइम्स.कॉम•
nNBT न्यूज, लखनऊ : मेजबान उत्तर प्रदेश के अंशुमान सिंह और ऋषि यादव ने जीत हासिल कर डॉ. केएल गर्ग ऑल इंडिया प्राइजमनी टेनिस टूर्नामेंट के मुख्य ड्रॉ में जगह बनाई। लामार्टिनियर लॉन टेनिस फैसिलिटी में एसडीएस टेनिस अकैडमी की देखरेख में आयोजित प्रतियोगिता के क्वॉलीफायर के अंतिम राउंड में दोनों खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया।
अंशुमान सिंह ने आक्रामक खेल दिखाते हुए महाराष्ट्र के जगन माया को 6-3, 6-3 से दोनों सेट में शिकस्त दी। वहीं ऋषि यादव ने सटीक सर्विस के दम पर शिवा शर्मा को इकतरफा मुकाबले में 6-0, 6-0 से हराया।मेघ, देवरापल्ली और एमान आगे बढ़े
अन्य क्वॉलीफाइंग मुकाबलों में गुजरात के मेघ भार्गव ने उत्तराखंड के अर्णव को 6-0, 6-2 से, तेलंगाना के देवरापल्ली ने पश्चिम बंगाल के फरदीन को 6-3, 6-3 से और छत्तीसगढ़ के एमान ने यूपी के जॉय दास को 6-1, 6-2 से हराकर मुख्य ड्रा में जगह बनाई।
इसके अलावा तेलंगाना के देव हर्षित ने दिल्ली के कनिष्क को 6-1, 6-3, असम के उदित गोगोई ने दिल्ली के आर्यन को 6-3, 6-1 और हरियाणा के आरव चावला ने दिल्ली के आर्यन सेजवाल को 6-4, 6-4 से हराकर अगले दौर का टिकट कटाया। अब मुख्य ड्रॉ के मुकाबले सोमवार खेले जाएंगे।