95 घरों का सर्वे, बांटीं दवाएं

नवभारतटाइम्स.कॉम
lucknow health department team surveyed 95 houses distributed medicines and ors
nNBT न्यूज, लखनऊ : फैजुल्लागंज क्षेत्र के दाऊदनगर, कैलाश विहार और मिलत नगर में रविवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 95 घरों का स्वास्थ्य सर्वेक्षण किया। इस दौरान टीम ने जरूरी दवाएं, क्लोरीन की गोलियां और ओआरएस के पैकेट बांटे। मोबाइल मेडिकल यूनिट ने मिलत नगर में 31 लोगों को चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई। टीम ने लोगों को घरों के आसपास पानी जमा न होने देने और मच्छरों की ब्रीडिंग रोकने के लिए कूलर, टंकी व अन्य पानी के कंटेनर साफ रखने की सलाह दी। मौसमी बीमारियों से जुड़ी जानकारी, सहयोग व सहायता के लिए सीएमओ कार्यालय का कंट्रोल रूम नंबर 0522-2622080 जारी किया गया है।