दिल्ली-नोएडा बॉर्डर पर बनेेगा नया अंडरपास

नवभारतटाइम्स.कॉम
new underpass to be built at delhi noida border will provide relief from traffic jams
Sudama.Yadav

@timesofindia.com
nनई दिल्ली: डीएनडी टोल और नोएडा की ओर से चिल्ला गांव, त्रिलोकपुरी, NH-9, अशोक नगर और आसपास के इलाकों में आने-जाने के लिए सरकार ने दिल्ली-नोएडा बॉर्डर पर मयूर विहार क्राउन प्लाजा ट्रैफिक सिग्नल पर अंडरपास बनाने की योजना बनाई है। इसके लिए ट्रैफिक सिग्नल के दोनों तरफ 500 मीटर लंबे स्ट्रेच में फिजिबिलिटी स्टडी कराई जाएगी।

PWD अफसरों के अनुसार, ट्रैफिक पुलिस मयूर विहार क्राउन प्लाजा ट्रैफिक सिग्नल पर अंडरपास बनाने की मांग कर रही है। ट्रैफिक पुलिस ने इसके लिए पिछले साल नवंबर में ईस्ट रोड डिविजन के असिस्टेंट इंजीनियर को पत्र भी लिखा था। ट्रैफिक पुलिस की मांग पर ईस्ट रोड डिविजन के अफसरों ने जनवरी में एक पत्र लिखा था और उन्होंने भी इस ट्रैफिक सिग्नल जंक्शन को सिग्नल फ्री करने की मांग की थी। ट्रैफिक पुलिस और मेंटिनेंस विभाग के अफसरों की मांग पर अब इस ट्रैफिक सिग्नल को सिग्नल फ्री करने के लिए अंडरपास बनाने की योजना बनाई गई है, जिसके लिए फिजिबिलिटी स्टडी कराई जाएगी।

मयूर विहार क्राउन प्लाजा ट्रैफिक सिग्नल पर अभी ट्रैफिक काफी ज्यादा है। डीएनडी फ्लाईओवर-बारापूला कॉरिडोर से निकलकर आने वाला ट्रैफिक, जो चिल्ला गांव, त्रिलोकपुरी, खिचड़ीपुर और आगे NH-9 की ओर जाता है, वह सीधे इसी ट्रैफिक सिग्नल को क्रॉस करता है। नोएडा की तरफ से अक्षरधाम, सराय काले खां और सेंट्रल दिल्ली में एंट्री करने वाली गाड़ियों का वॉल्यूम क्राउन प्लाजा सिग्नल पर ही रुकता है।