Up Taekwondo Lucknows Divya Himesh Vinayak And Aaradhya Win Gold Medals
दिव्य, हिमेश, विनायक ने जीते स्वर्ण
नवभारतटाइम्स.कॉम•
nNBT न्यूज, लखनऊ : सुल्तानपुर के एचएमएचएम डिग्री कॉलेज में आयोजित यूपी राज्य आमंत्रण ताइक्वांडो प्रतियोगिता में लखनऊ के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पांच स्वर्ण पदक अपने नाम किए। 11 व 12 सितंबर को सुल्तानपुर ताइक्वांडो असोसिएशन और यूपी ताइक्वांडो असोसिएशन की देखरेख में हुई इस प्रतियोगिता में लखनऊ के मार्शल खिलाड़ियों ने दबदबा बनाया। व्यक्तिगत पूमसे के सब जूनियर बालक वर्ग में दिव्य राज वंश और कैडेट वर्ग में हिमेश रावत ने स्वर्णिम सफलता हासिल की। प्रतिस्पर्धा के बाद सुल्तानपुर को पहला, आगरा को दूसरा एवं सीतापुर को तीसरा स्थान मिला।
क्योरगी में विनायक और आराध्य को सोना : क्योरगी स्पर्धा के सब जूनियर बालक वर्ग के U-18 किग्रा भार वर्ग में विनायक राज वंश और U-28 किग्रा भार वर्ग में आराध्य शर्मा ने स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। वहीं महिला सीनियर वर्ग के U-46 किग्रा भार वर्ग में प्राची पाल ने स्वर्ण पदक जीता।