अंत्योदय योजना के 37 आवेदन अटके, नहीं मिल रहे लोन

नवभारतटाइम्स.कॉम
antyodaya yojana 37 applications stuck poor families not getting loans due to bank slowness employment in crisis
nNBT रिपोर्ट, गुड़गांव: गरीब परिवारों को रोजगार शुरू करने और आत्मनिर्भर बनाने के लिए चल रही मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना (MMAPUY) की रफ्तार गुड़गांव में बैंकों की सुस्ती के कारण थमी हुई है। योजना के तहत बैंकों को भेजे गए सभी 37 आवेदन अब तक पेंडिंग हैं। इनमें से एक भी लोन सैंक्शन या डिस्बर्स नहीं हुआ है। किसी आवेदन को रिजेक्ट भी नहीं किया गया है।

सबसे ज्यादा 17 आवेदन हरियाणा ग्रामीण बैंक में अटके हैं। PNB में छह, बैंक ऑफ बड़ौदा और कैनरा बैंक में 3-3, HDFC बैंक और SBI में 2-2 आवेदन पेंडिंग हैं। बैंक ऑफ इंडिया, फेडरल बैंक, यूनियन बैंक और इंडियन बैंक में एक-एक आवेदन लंबित है। योजना में सालाना 1.80 लाख रुपये तक आय वाले परिवारों को रोजगार शुरू करने के लिए आर्थिक मदद और बैंक लोन दिलाने का प्रावधान है। वहीं, इस मामले में जिला प्रशासन की ओर से बैंकों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि वे इस योजना के तहत लोगों को लाभ देने में किसी प्रकार की ढिलाई न बरतें।