नीलगाय से टकराई बाइक, बेटी की मौत, पिता घायल

नवभारतटाइम्स.कॉम
नीलगाय से टकराई बाइक, बेटी की मौत, पिता घायल
nNBT न्यूज, बीकेटी : कुम्हरावा रोड पर शनिवार रात नीलगाय से टकराने के बाद बाइक सवार पिता, बेटी और बेटे को पीछे से आए वाहन ने रौंद दिया। हादसे में वंशिका (18) की मौत हो गई, जबकि पिता राकेश गंभीर रूप से घायल हैं।

माल के बहरौरा निवासी राकेश कश्यप खेती करते हैं। उन्होंने बाराबंकी के कुर्सी के कुकरिहा गांव के तालाब में सिंघाड़ा डाल रखा है। शनिवार को वह बेटी वंशिका और बेटे देवा के साथ बाइक से तालाब गए थे। रात 8 बजे लौटते समय कुम्हरावा रोड पर निर्माणाधीन पेट्रोल पंप के पास सड़क पार कर रही नीलगाय से बाइक टकरा गई। टक्कर से तीनों सड़क पर दूर जा गिरे। इसी दौरान पीछे से आया वाहन उन्हें रौंदता हुआ निकल गया। सूचना पर पुलिस ने तीनों को अस्पताल में भर्ती कराया, वहां डॉक्टरों ने वंशिका को मृत घोषित कर दिया। राकेश को ट्रॉमा सेंटर भेजा गया, जहां उनकी हालत नाजुक है।