मेंटेनेंस शुल्क पर क्रेडाई सहमत नहीं, बताया नाकाफी

Contributed byranvijay.singh1|नवभारतटाइम्स.कॉम
credais protest on maintenance charges rates insufficient for luxury apartments demands increase from up rera
n NBT रिपोर्ट, लखनऊ : यूपी रेरा द्वारा आवासीय परियोजनाओं के लिए तय मेंटेनेंस शुल्क दरों का CREDAI ने विरोध किया है। संगठन का कहना है कि 20 से 100 रुपये प्रति वर्गफुट की सीमा खासकर लग्जरी अपार्टमेंट्स के लिए पर्याप्त नहीं है।

CREDAI के अनुसार ऐसे प्रॉजेक्ट्स में क्लब, सुरक्षा, लिफ्ट, लैंडस्केपिंग, पावर बैकअप, स्विमिंग पूल और अन्य सुविधाओं के संचालन पर अधिक खर्च आता है, इसलिए कम दरों से सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं। इस संबंध में CREDAI ने यूपी रेरा को शिकायती पत्र भेजकर दरों में वृद्धि की मांग की है। हालांकि, रेरा ने संशोधन के संकेत नहीं दिए हैं। आदेश में कमर्शल प्रॉजेक्ट्स के लिए नॉन-सेंट्रल एसी पर क्रमशः 40 रुपये और सेंट्रल एसी पर 50 रुपये प्रति वर्गफुट तय है।