Faridabad Woman Consumes Poison Due To Husbands Torture Mother Of Four Daughters Dies
महिला ने जहर खाकर दी जान, पति पर प्रताड़ना का आरोप
नवभारतटाइम्स.कॉम•
nNBT रिपोर्ट, फरीदाबाद
सेंट्रल थाना क्षेत्र के सेक्टर-14 में किराए के मकान में रहने वाली चार बेटियों की मां ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ खाकर जीवन लीला समाप्त कर ली। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है और मामले की जांच में जुट गई है। मृतका की पहचान सुशीला (35) पत्नी चंदर के रूप में हुई है। मायके वालों ने पति पर लगातार प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है।मूल रूप से आजमगढ़ (यूपी) की रहने वाली सुशीला की शादी 2007 में ऑटो चालक चंदर से हुई थी। उनकी चार बेटियां हैं, जिनमें सबसे छोटी ढाई साल की है। मृतका के भाई संजय कुमार का आरोप है कि बहनाई आए दिन बहन को प्रताड़ित करते थे, जिससे वह भारी मानसिक तनाव में रहती थी। शुक्रवार को सुशीला ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। हालत बिगड़ने पर अस्पताल ले जाया गया, जहां रात करीब 8:30 बजे उसने दम तोड़ दिया। पुलिस के अनुसार, मायके पक्ष की शिकायत पर जांच की जा रही है। मौत के सही कारणों का पता लगाने के लिए शव का बिसरा सुरक्षित रखकर जांच के लिए भेजा गया है।