वरुण विहार, नैमिष नगर योजना की लॉन्चिंग टली

Contributed byabhishek.pandey1|नवभारतटाइम्स.कॉम
varun vihar naimish nagar yojana launch postponed one week deferral due to cms busy schedule
n NBT रिपोर्ट, लखनऊ: राजधानी वासियों के प्लॉट के इंतजार की घड़ियां थोड़ी और बढ़ गई हैं। LDA की दो सबसे बड़ी आवासीय परियोजनाओं 'वरुण विहार' और 'नैमिष नगर' की लॉन्चिंग को एक सप्ताह के लिए टाल दिया गया है। पहले LDA दोनों योजनाएं 14 सितंबर को लॉन्च करने जा रहा था, लेकिन अब इसकी नई तारीख 21 सितंबर बताई जा रही है। प्राधिकरण के उच्च पदस्थ सूत्रों के अनुसार, इस स्थगन की मुख्य वजह मुख्य अतिथि के रूप में सीएम का समय न मिल पाना है। सीएम के व्यस्त कार्यक्रम के कारण लॉन्चिंग को आगे बढ़ाने का फैसला लिया गया है।