गोमतीनगर की मरीन ड्राइव पर LDA की 'फूड वैली' योजना अब आम जनता और राहगीरों के लिए बड़ी मुसीबत बन चुकी है। स्वाद और सुंदरता के नाम पर शुरू हुई इस महत्वाकांक्षी योजना में रेस्तरां संचालकों की मनमानी और अतिक्रमण ने पूरे इलाके की यातायात व्यवस्था को ध्वस्त कर दिया है। रेस्तरां संचालकों ने आवंटित क्षेत्र से बाहर निकलकर मरीन ड्राइव के दोनों ओर अवैध रूप से कब्जा कर लिया है, जिससे इस मुख्य मार्ग पर चलना दूभर हो गया है। LDA के नियमों के मुताबिक मरीन ड्राइव पर रेस्तरां और फूड आउटलेट्स के लिए सड़क के एक तरफ का हिस्सा ही आवंटित किया गया है। लेकिन, संचालकों ने सड़क के दूसरी तरफ की लेन को अपने कब्जे में ले लिया है।