लेसा में अब फॉल्ट मेंटेनेंस सेंट्रलाइज्ड

नवभारतटाइम्स.कॉम
fault maintenance in lesa will now be centralized major improvement in power system
n NBT न्यूज, लखनऊ : शहर की बिजली व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए लेसा में फॉल्ट मेंटनेंस की व्यवस्था बदलने की तैयारी है। अब ट्रांसफॉर्मर के साथ हाईटेंशन और लो-वोल्टेज लाइनों में आने वाले फॉल्ट का मेंटनेंस सेंट्रलाइज्ड तरीके से करवाया जाएगा। नई व्यवस्था में विभागीय या संविदाकर्मियों की जगह एक एजेंसी को फॉल्ट दुरुस्त करने की जिम्मेदारी दी जाएगी। लेसा के इंजिनियर एजेंसी को निर्देशित करेंगे। मध्यांचल विद्युत वितरण निगम के अधिकारियों के मुताबिक एजेंसी की फॉल्ट रेक्टिफिकेशन टीम उपभोक्ताओं की दर्ज शिकायतों के आधार पर मौके पर पहुंचेगी। हालांकि, मीटर से संबंधित शिकायतों का निस्तारण मीटर सेक्शन (टेस्ट) के इंजिनियर और कर्मचारी ही करेंगे। मध्यांचल के निदेशक (तकनीक) हरीश बंसल ने बताया कि अगले महीने से लेसा में यह व्यवस्था शुरू होने की उम्मीद है।