Son Attacks Father With Deadly Weapon Two Blades Tied To Knife For Not Giving Money Arrested
चाकू पर दो ब्लेड बांधकर पिता की गर्दन पर हमला किया, अरेस्ट
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT रिपोर्ट, नाथूपुर
पैसे देने से मना करने पर एक बेटे ने अपने ही पिता की गर्दन पर हमला कर दिया। गुस्से में उसने अपनी ही दुकान से दो ब्लेड उठाए और उन्हें एक चाकू पर बांधकर पिता को मारा। पुलिस चौकी नाथूपुर की टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर वारदात में इस्तेमाल हथियार बरामद कर लिया है।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पीड़ित व्यक्ति अपने 22 वर्षीय बेटे सूरज के साथ नाथूपुर में रहता है और वहीं एक किराने की दुकान चलाता है। आरोप है कि शुक्रवार रात आरोपी सूरज ने अपने पिता से रुपये मांगे। पिता के पैसे देने से मना कर दिया। जिस पर आरोपी भड़क गया। गुस्से में उसने अपनी ही दुकान से दो ब्लेड उठाए और उन्हें एक चाकू पर बांधकर पिता की गर्दन पर जानलेवा हमला कर दिया। घटना के बाद पीड़ित पिता ने शनिवार को पुलिस चौकी नाथूपुर में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर थाना डीएलएफ फेज-3 में मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस टीम ने आरोपी सूरज निवासी मधुबनी, बिहार को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। सामने आया कि आरोपी कोई काम-धंधा नहीं करता है और लगातार पिता से पैसों की मांग करता रहता था। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल में भेज दिया गया है।