ग्रामीणों को राशन, पशुओं के मिला चारा

नवभारतटाइम्स.कॉम
ग्रामीणों को राशन, पशुओं के मिला चारा
n NBT न्यूज, मलिहाबाद : झाऊ बेरिया गांव के पास बेहता नदी पर बनी पुलिया डूबने से ग्रामीण गांव में कैद हो गए थे। SDM द्वारा नाव की व्यवस्था किए जाने के बाद ग्राीमीण जानवरों के लिए चारा पानी की व्यवस्था करने गांव से निकले। रविवार को कोटेदार छोटेलाल ने राशन वितरित किया। SDM अपराजिता आर्यन ने बताया कि झाऊ बेरिया गांव में ग्रामीणों की सुरक्षा के लिए पीएसी और जल पुलिस की टीम तैनात की गई है। रविवार दोपहर ग्रामीणों का हाल चाल जानने एसीपी ज्ञानेंद्र सिंह, इंस्पेक्टर अरुण कुमार त्रिगुनायक झाऊबेरिया गांव पहुंचे। ग्रामीणों को सावधानी से नदी पार करने और बच्चों को नदी से दूर रखने की हिदायत दी गई है।