Lucknow 2 day Traffic Block For Concourse Construction At Charbagh Station 94 Trains Routes Changed 64 Platforms Altered
30 से अधिक ट्रेनों का बदला रूट, 64 के प्लैटफॉर्म बदले
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT न्यूज, लखनऊ : उत्तर रेलवे के चारबाग रेलवे स्टेशन पर सोमवार से कॉनकोर्स निर्माण के लिए दो दिनों का ट्रैफिक ब्लॉक लिया गया है। इस दौरान कुल 94 ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा। 30 से ज्यादा ट्रेनें चारबाग नहीं आएंगी जबकि 64 ट्रेनों के प्लैटफॉर्म बदले गए हैं। सीनियर डीसीएम समर्थ गुप्ता ने बताया कि ब्लॉक के कारण काशी विश्वनाथ, हावड़ा-देहरादून, गोरखधाम, दानापुर-आनंद विहार, अर्चना एक्सप्रेस और गुवाहाटी-ओखा एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनें ऐशबाग और मानकनगर के रास्ते चलाई जाएंगी। वाराणसी-लखनऊ एक्सप्रेस, झांसी-लखनऊ मेमू और कानपुर-लखनऊ मेमू का संचालन भी लखनऊ तक नहीं होगा।