First Durga Puja Organized In Sector 69s Tulip Yellow Society Khunti Pujan Completed
सोसायटी में दुर्गा पूजा के लिए हुआ खूंटी पूजन
नवभारतटाइम्स.कॉम•
nNBT न्यूज, गुड़गांव: सेक्टर-69 स्थित ट्यूलिप येलो सोसायटी में इस साल पहली बार दुर्गा पूजा का आयोजन किया जाएगा। रविवार को पूजा स्थल पर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ खूंटी पूजन की रस्म की गई। आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि पूजा के दौरान धार्मिक आयोजनों के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे। इनमें सोसायटी के बच्चे और निवासी हिस्सा लेंगे।