टेबल टेनिस में जीता सिल्वर मेडल

नवभारतटाइम्स.कॉम
gurugrams under 14 table tennis team wins silver medal in faridabad
nNBT रिपोर्ट, गुड़गांव : फरीदाबाद में हुए स्टेट लेवल स्कूली टेबल टेनिस मुकाबले में गुड़गांव के अंडर-14 खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सिल्वर मेडल जीता है। गुड़गांव की टीम ने फाइनल तक का सफर तय किया और पूरी ताकत लगाई, हालांकि फाइनल में मेजबान फरीदाबाद की टीम ने गुड़गांव को हराकर गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया। गुड़गांव की टीम में अर्णव महामुनि, कृषिव गर्ग, अद्वय गुप्ता, देवांश अरोड़ा और अर्णव वर्मा शामिल रहे। एजुकेशन डिपार्टमेंट के स्पोर्ट्स ऑफिसर जगदीश अहलावत ने टीम के प्रदर्शन की तारीफ की।