Homeguard Recruitment 2025 Revised Admit Card Released For Pet Old Admit Cards Invalid
होमगार्ड भर्ती: PET के लिए संशोधित एडमिट कार्ड जारी
Contributed by: ankur.tiwari|नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT रिपोर्ट, लखनऊ : उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने होमगार्ड एनरोलमेंट-2025 के तहत 15 सितंबर से होने वाली शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) के लिए संशोधित प्रवेश पत्र अपनी वेबसाइट पर अपलोड कर दिए हैं। अभ्यर्थी बोर्ड की वेबसाइट uppbpb.gov.in पर उपलब्ध लिंक के माध्यम से अपना संशोधित एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि पहले जारी किए गए प्रवेश पत्र अब अमान्य होंगे। अभ्यर्थियों को केवल संशोधित प्रवेश पत्र के साथ ही परीक्षा में शामिल होना होगा। परीक्षा से संबंधित विस्तृत सूचना और विज्ञप्ति बोर्ड की वेबसाइट uppbpb.gov.in पर उपलब्ध है।