'नौकरी छुड़वा दी, शादी की बात की तो धमकी दी'

नवभारतटाइम्स.कॉम
job forced to quit promised marriage ranji player mohd kaif accused of sexual assault
nNBT रिपोर्ट, लखनऊ : रणजी खिलाड़ी मो. कैफ पर शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाने वाली युवती ने पुलिस को दी तहरीर में दावा किया कि कैफ ने आईपीएल ऑक्शन 2025 में चयन के बाद शादी करने का वादा किया। आरोप है कि दबाव डालकर उसकी नौकरी छुड़वा दी। ऑक्शन के बाद भी जब शादी नहीं की और जनवरी 2026 में पीड़िता ने बात की, तो कैफ ने दूरी बना ली। इसके बाद 7 मार्च 2026 को पीड़िता ने कैफ के बड़े भाई हसीब को फोन कर पूरी बात बताई, जिन्होंने बात करने का आश्वासन दिया।

युवती के मुताबिक जब कोई रास्ता नहीं दिखा, तो 29 अप्रैल 2026 को एक स्पोर्ट्स चैनल के पॉडकास्ट में आप बीती सुनाई। इसके बाद 9 मई 2026 को कैफ ने फोन कर पॉडकास्ट हटवाने को कहा और कोलकाता बुलाया। पीड़िता के अनुसार, वहां दो दिन रुकने के दौरान भी जबरन संबंध बनाए। इसके बाद अमरोहा के एक क्रिकेट कोच के जरिए उन्हें बुलाया गया, जहां बड़े भाई हसीब ने शांत रहने की धमकी दी। पीड़िता के मुताबिक, उन्होंने गाजियाबाद, अमरोहा, कोलकाता और लखनऊ में शिकायतें की थीं, जिसके बाद अब आशियाना थाने में केस दर्ज हुआ है।