एशियाई खेलों में आर्यन, सार्थक संभालेंगे तकनीक की कमान

नवभारतटाइम्स.कॉम
lucknows aryan and sarthak to lead technology at asian games
nNBT न्यूज, लखनऊ : जापान के आइची-नागोया में होने वाले एशियाई खेलों में लखनऊ के चारबाग निवासी आर्यन चतुर्वेदी और इंदिरानगर के सार्थक सक्सेना वेन्यू टेक्नॉलजी मैनेजर की जिम्मेदारी दी गई है। दोनों युवा पिछले करीब डेढ़ महीने से आईची-नागोया में रहकर तैयारियों को अंतिम रूप दे रहे हैं।

स्पोर्ट्स इवेंट मैनेजमेंट के छात्र आर्यन इससे पहले लेजेंड्स लीग क्रिकेट, यूपी टी-20 लीग और लेजेंड्स लीग क्रिकेट सीजन-4 में अहम प्रशासनिक भूमिकाएं निभा चुके हैं। वहीं सार्थक सक्सेना के पास अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों में काम करने का लंबा अनुभव है। उन्होंने यूईएफए चैंपियंस लीग, नेशंस लीग, सुपर कप, फॉर्मूला-1 और यूरोपियन पैरा चैंपियनशिप में तकनीकी प्रबंधन का जिम्मा संभाला है।