कंधे की गंभीर चोट में रिवर्स शोल्डर रिप्लेसमेंट अधिक कारगर

नवभारतटाइम्स.कॉम
reverse shoulder replacement for severe shoulder injuries a new option for better mobility and functionality
nNBT न्यूज, लखनऊ: कंधे की रोटेटर कफ इंजरी , बार-बार कंधा डिसलोकेट होने और गंभीर अर्थराइटिस के मरीजों के लिए आधुनिक सर्जरी बेहतर इलाज का विकल्प बन रही है। खासकर रिवर्स शोल्डर रिप्लेसमेंट तकनीक से ऐसे मरीजों में कंधे की हरकत और काम करने की क्षमता बेहतर करने में मदद मिलती है, जिनका रोटेटर कफ पूरी तरह खराब हो चुका है।

यह जानकारी केजीएमयू में आयोजित 9वीं केजीएमयू आर्थ्रोस्कोपी कॉन्क्लेव और 9वीं कैडेवरिक वर्कशॉप के समापन पर आयोजन सचिव प्रो. कुमार शांतनु ने दी। उन्होंने बताया कि डेडिकेटेड शोल्डर आर्थ्रोस्कोपी वर्कशॉप में देशभर से आए विशेषज्ञों और 50 से अधिक डेलीगेट्स को रोटेटर कफ इंजरी, बार-बार कंधा डिसलोकेट होने और रिवर्स शोल्डर रिप्लेसमेंट की आधुनिक तकनीकों का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। आयोजन के अध्यक्ष प्रो. आशीष कुमार ने बताया कि खेलों में बढ़ती भागीदारी के साथ खिलाड़ियों में चोट के मामले भी बढ़े हैं। आर्थ्रोस्कोपी से खिलाड़ियों और रक्षाकर्मियों को अपनी शारीरिक गतिविधियों में जल्द लौटने में मदद मिलती है।