Ruchi And Priyanshis Stellar Performance In Wrestling Win Bronze Medals
कुश्ती प्रतियोगिता में रुचि और प्रियांशी ने जीते ब्रॉन्ज मेडल
नवभारतटाइम्स.कॉम•
nNBT रिपोर्ट, गुड़गांव: झज्जर के बहादुरगढ़ स्थित शहीद ब्रिगेडियर होशियार सिंह स्टेडियम में हुई 59वीं स्टेट लेवल स्कूली कुश्ती प्रतियोगिता में गुड़गांव की दो पहलवानों ने अपना दम दिखाया। गांव कांकरौला की रुचि यादव और प्रियांशी यादव ने अंडर-17 वर्ग में अपने-अपने वेट कैटिगरी में कांस्य पदक जीते हैं। कोच पहलवान मनीष यादव ने बताया कि प्रतियोगिता में अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 आयु वर्ग की लड़कियों के मुकाबले हुए। अंडर-17 के 40 किलो भार वर्ग में प्रियांशी ने कांस्य पदक जीता। वहीं, 46 किलो भार वर्ग में रुचि ने भी कांस्य पदक अपने नाम किया। कोच ने बताया कि क्वार्टर फाइनल तक रुचि और प्रियांशी ने रोहतक, सोनीपत और झज्जर की पहलवानों को हराया। सेमीफाइनल मुकाबले में जीतने से चूक गईं।