Rwas Concern On Unified Electricity Billing Demand For Improvement Before Software Implementation
यूनिफाइड बिजली बिलिंग पर RWA ने जताई चिंता
नवभारतटाइम्स.कॉम•
nNBT न्यूज, गुड़गांव : ग्रुप हाउसिंग सोसायटियों में यूनिफाइड बिजली बिलिंग सॉफ्टवेयर लागू करने के हरियाणा विद्युत नियामक आयोग (HERC) के आदेश का सभी RWA ने स्वागत किया है। हालांकि, सोसायटी प्रतिनिधियों का कहना है कि सॉफ्टवेयर लागू करने से पहले इसकी कमियों और मौजूदा बिलिंग समस्याओं को दूर करना जरूरी है।
सेक्टर-99 से 113 तक की 15 से अधिक सोसायटियों के RWA प्रतिनिधियों ने शनिवार शाम को बैठक कर HERC के 25 अगस्त के आदेश और यूनिफाइड बिलिंग के असर पर चर्चा कह। बैठक में बताया गया कि सोसायटियों में DHBVN से एक ही कनेक्शन से बिजली आती है। इसके बाद फ्लैटों और कॉमन एरिया की खपत के आधार पर बिजली बिल तैयार होते हैं। RWA के सामने सबसे बड़ी समस्या घरेलू (DS) और गैर-घरेलू (NDS) बिजली की सही बिलिंग को लेकर है। इम्पीरियल गार्डन के निवासी सुनील सरीन ने बताया कि सभी RWA यूनिफाइड बिलिंग के पक्ष में हैं, लेकिन इसे लागू करने से पहले सॉफ्टवेयर का ट्रायल किया जाना चाहिए। महिंद्रा ऑरा के राजेश कुमार ने मांग की कि DHBVN पहले डमी बिलिंग व ट्रायल रन करे, ताकि बाद में नए विवाद न हों।