संत गरीबदास का निर्वाण दिवस मनाया

नवभारतटाइम्स.कॉम
sant garibdas nirvana day grand event in tankri dham gathering of saints and sages
nNBT न्यूज, रेवाड़ी: बावल के गांव टांकड़ी के साधा मंदिर धाम में संत गरीबदास के निर्वाण दिवस पर आयोजित तीन दिवसीय कार्यक्रम में अनेक राज्यों के साधु-संतों ने भाग लिया। भाजपा की जिलाध्यक्ष डॉ. वंदना पोपली व कार्यकर्ता सुशीला चौहान ने भी कार्यक्रम में भाग लेकर साधु-संतों का आशीर्वाद प्राप्त किया। कार्यक्रम में सोनीपत के संजय ब्रह्मचारी, दिल्ली के कर्मदास स्वामी, खरखौदा के स्वामी रामानंद, सीकर राजस्थान के स्वामी सूरज ब्रह्मचारी, नीम का थाना के महामंडलेश्वर बजरंग दास, दड़ौली आश्रम के स्वामी संपूर्णानन्द महाराज, आर्य समाज की साध्वी उषा आर्य, वेद प्रकाश, महावीर स्वामी आदि मौजूद रहे।