Thieves Broke Temple Donation Boxes And Stole 60 Thousand Committed The Crime By Breaking The Skylight
मंदिर के 5 दानपात्र तोड़ निकाले रुपये
नवभारतटाइम्स.कॉम•
nNBT न्यूज, बल्लभगढ़ ः सेक्टर-10 स्थित टीसीसी शिव मंदिर में चोरों ने रोशनदान का शीशा तोड़कर पांचों दान पात्रों को तोड़कर उसमें रखे करीब 60 हजार रुपये कैश पर हाथ साफ कर दिया। मंदिर परिसर में पहले भी तीन से चार बार चोरी की वारदातें हो चुकी हैं।
पुजारी राधिका प्रसाद ने बताया कि शुक्रवार रात 9:30 बजे वे मंदिर बंद कर सिही गांव स्थित घर चले गए थे। शनिवार सुबह 5:30 बजे जब वे लौटे, तो गेट के ऊपर बने रोशनदान का शीशा टूटा मिला और अंदर सभी दान पात्र क्षतिग्रस्त थे।