कमीशन पर ठगों को उपलब्ध कराया था खाता, राजस्थान से दो गिरफ्तार

नवभारतटाइम्स.कॉम
two rajasthan fraudsters arrested for providing accounts on commission lakhs of rupees fraud exposed
nNBT न्यूज, पलवल

टेलिग्राम एप पर ट्रेडिंग से मोटा मुनाफा कमाने का झांसा देकर लाखों रुपये की ठगी करने वाले गिरोह का साइबर थाना पुलिस पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस बारे में राजस्थान के दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान टोंक निवासी वसीम खान और सवाई माधोपुर निवासी शाहनवाज खान के रूप में हुई है। दोनों ने ठगों को कमीशन पर खाता उपलब्ध कराया था।
साइबर थाना प्रभारी पीएसआई संदीप कुमार ने बताया कि दुधौला निवासी शाहेआलम ने शिकायत दी थी कि टेलिग्राम पर मोहम्मद राशिद ट्रेडर्स के नाम से संपर्क कर ट्रेडिंग में मोटा मुनाफे कमाने का झांसा दिया गया। क्यूआर कोड से उससे 1.95 लाख रुपये ठग लिए गए। जांच में जांच की तो ठगी के तार राजस्थान से जुड़े मिले। मामले में एक किशोर समेत आमिर खान और मो. समीर को पहले गिरफ्तार किया जा चुका है। पूछताछ में वसीम खान द्वारा कमीशन पर बैंक खाते उपलब्ध कराने की जानकारी सामने आई। पुलिस ने वसीम और शाहनवाज को गिरफ्तार किया। दोनों के मोबाइल फोन से ठगी में इस्तेमाल टेलिग्राम पर मोहम्मद राशिद ट्रेडर्स और वॉट्सऐप चैट बरामद हुई हैं।