95 People Donated Blood Under Seva Sankalp Abhiyan In Manesar Inaugurated By Mlas Bimla Choudhary And Tejpal Tanwar
शिविर में 95 लोगों ने किया रक्तदान
नवभारतटाइम्स.कॉम•
nNBT रिपोर्ट, गुड़गांव: सेवा संकल्प अभियान के तहत मानेसर के सेक्टर-1 में बुधवार को रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर का शुभारंभ विधायक बिमला चौधरी और विधायक तेजपाल तंवर ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान 95 लोगों ने रक्तदान किया। बिमला चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन और उनके देशसेवा के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर शुरू किया गया सेवा संकल्प अभियान समाज में सेवा और समर्पण की भावना को मजबूत करेगा। कार्यक्रम में मानेसर निगम की मेयर डॉ. इंद्रजीत यादव, चेयरमैन सुभाष बंसल, भाजपा महानगर अध्यक्ष अजीत यादव, जिला प्रभारी राजकुमार वोरा समेत कई अधिकारी, भाजपा पदाधिकारी मौजूद रहे।