ग्रेटर नोएडा-आगरा के बीच दौड़ेंगी हाइड्रोजन बसें

नवभारतटाइम्स.कॉम
hydrogen buses to run between greater noida agra soon ntpc and yamuna authoritys pilot project
n NBT रिपोर्ट, ग्रेनो: ग्रेटर नोएडा और आगरा के बीच जल्द ही हाइड्रोजन बसें दौड़ने लगेंगी। एनटीपीसी और यमुना अथॉरिटी मिलकर इन बसों का संचालन करेंगी। अभी इनका ट्रायल चल रहा है। पहले इन बसों का नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना सिटी में ट्रायल रन किया गया था।

एनटीपीसी ने हाइड्रोजन बसों का पायलट प्रॉजेक्ट यमुना अथॉरिटी के साथ मिलकर शुरू किया है। पहले इन बसों का ट्रायल रन गौतम बुद्ध नगर में किया गया था। एक महीने के बजाय करीब 15 दिन इन बसों का ट्रायल रन हुआ था। इन बसों में कुछ खामियां मिली थीं। उन्हें दूर किया जा रहा है। इन बसों में टोयटा कंपनी ने अपनी तकनीक का इस्तेमाल किया है। अब आगरा तक इन बसों को चलाया जाना है। इसके लिए इनका ट्रायल किया जा रहा है। यह देखा जा रहा है कि लॉन्ग रूट पर इन बसों में कोई दिक्कत तो नहीं आएगी।