सेवा संकल्प अभियान शुरू, शहर में जले दीप

नवभारतटाइम्स.कॉम
seva sankalp campaign begins blood donation and health camps in gurgaon nationwide launch on pm modis birthday
nNBT रिपोर्ट, गुड़गांव

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर गुरुवार को राष्ट्रव्यापी ‘सेवा संकल्प’ अभियान का आगाज हुआ। पहले दिन रामनगर (फर्रुखनगर) के सामुदायिक केंद्र में बीजेपी के रामनगर मंडल की ओर से लगाए गए रक्तदान शिविर और एसजीटी यूनिवर्सिटी के सहयोग से लगे स्वास्थ्य जांच शिविर का उद्योग मंत्री राव नरबीर सिंह ने शुभारंभ किया। इस अवसर पर बीजेपी के जिला अध्यक्ष सर्वप्रिय त्यागी, रामनगर मंडल अध्यक्ष अनिल सैनी, उपाध्यक्ष देवेंद्र यादव, मानेसर के डिप्टी मेयर प्रवीण यादव, जिला महामंत्री मनीष सैदपुर, बीजेपी नेत्री जयंती चौधरी सहित कई पदाधिकारी, कार्यकर्ता आदि मौजूद रहे। वहीं, दूसरी ओर बीजेपी जिला कार्यालय गुरु कमल में सुबह हवन-पूजन का कार्यक्रम हुआ। इस अवसर पर भाजपा गुरुग्राम जिलाध्यक्ष, भाजपा राष्ट्रीय सोशल मीडिया सह संयोजक अरुण यादव, जिला प्रभारी संदीप जोशी, गुरुग्राम विधायक मुकेश शर्मा, पूर्व प्रदेश सचिव गार्गी कक्कड़, जिला महामंत्री अजीत यादव, मनीष सैदपुर सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।