Manesar Mayor Conducts Surprise Inspection Of Development Works Emphasizes Quality
औचक निरीक्षण किया
नवभारतटाइम्स.कॉम•
nNBT रिपोर्ट, मानेसर: नगर निगम मानेसर की मेयर डाॅ. इंद्रजीत कौर ने निगम के वॉर्ड-15 और 16 एरिया में निगम की ओर से करवाए जा रहे विभिन्न विकास कार्यों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान मेयर ने निर्माण कार्यों की प्रगति, मौके पर इस्तेमाल की जा रही निर्माण सामग्री और कार्य की गुणवत्ता का जायजा लिया। मेयर ने संबंधित एजेंसी के प्रतिनिधियों और अधिकारियों को निर्देश दिए कि विकास कार्यों में गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता न किया जाए।