मेयर ने स्टॉर्म वॉटर लाइन बिछाने के काम का किया शिलान्यास

नवभारतटाइम्स.कॉम
manesar sikanderpur badha to get relief from waterlogging mayor lays foundation stone for storm water line
nNBT रिपोर्ट, मानेसर : नगर निगम मानेसर एरिया के वॉर्ड-19 के गांव सिकंदरपुर बढ़ा में जलभराव की समस्या से निजात दिलाने के उद्देश्य से स्टॉर्म वॉटर लाइन बिछाने के कार्य का शिलान्यास किया गया। मेयर डाॅ. इंद्रजीत कौर ने गुरुवार को विकास कार्य की शुरुआत की। नगर निगम की ओर से इस परियोजना पर करीब 40 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। शिलान्यास कार्यक्रम में मेयर के साथ वॉर्ड 19 के पार्षद रवि यादव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।