तेंदुए की सूचना से एनटीपीसी प्लांट में हड़कंप

नवभारतटाइम्स.कॉम
panic in ntpc plant due to leopard sighting forest department installs traps
n NBT न्यूज, ग्रेनो : एनटीपीसी प्लांट के पास झाड़ियों में करीब 15 दिन पहले तेंदुए जैसे जंगली जानवर को देखे जाने की सूचना से हड़कंप मचा है। जानवर का विडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। सूचना के बाद वन विभाग ने उसे पकड़ने के लिए प्लांट परिसर में दो पिंजरे और सीसीटीवी कैमरे लगाए हैं। साथ ही लोगों को झाड़ियों वाले क्षेत्र की ओर जाने से रोक दिया गया है। वन विभाग के अधिकारी दीपक कुमार ने बताया कि सूचना मिलने पर मौके की जांच कराई गई। पैरों के निशान के आधार पर जानवर के तेंदुआ होने की पुष्टि नहीं हुई है। यह जंगली बिल्ली प्रतीत हो रही है। उसे पकड़ने के लिए दो पिंजरे लगाए गए हैं।