गणेश उत्सव पर साईं संध्या में उमड़ी भक्तों की भीड़

नवभारतटाइम्स.कॉम
crowd of devotees in sai sandhya on ganesh utsav maharashtra mandal organized a grand event
nNBT न्यूज, फरीदाबाद

गणेश उत्सव के अवसर पर गुरुवार को तिकोना पार्क स्थित गीता मंदिर में महाराष्ट्र मंडल की ओर से गणेशोत्सव पर सत्यनारायण पूजा और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसके अलावा गांधी कॉलोनी स्थित महाराष्ट्र मित्र मंडल की ओर से नन्हे कलाकारों ने नृत्य प्रस्तुति दी।
महाराष्ट्र मंडल के अध्यक्ष संदीप राव ने बताया कि बुधवार रात को मंदिर में गणेशोत्सव के अवसर पर संगीतमय साई संध्या का आयोजन हुआ। साईं संध्या पर श्रीगणेश और साईं बाबा जी की महाआरती की गई। भक्तों ने जय साई राम और गणपति बाप्पा मोरया के जयकारे लगाए। वीणा भोइटे, सुनिता शर्मा, रेणु शर्मा, वीणा भाटिया का मंडल के पदाधिकारी नीलंगी करंगुटकर, राजेश पोद्दार और सुभाष देवस्थले द्वारा सम्मान किया गया। इसके अलावा महाराष्ट्र मित्र मंडल की ओर से आयोजित कार्यक्रम में बच्चों ने अपनी प्रस्तुति से महाराष्ट्र की संस्कृति, परंपरा, भक्ति और गौरवशाली इतिहास को जीवंत किया। मंडल के अध्यक्ष राजेंद्र पांचाल ने बताया कि कार्यक्रम की थीम महाराष्ट्र की संस्कृति को समर्पित रही।