शिक्षा व्यवस्था में सुधार को लेकर सौंपा ज्ञापन

नवभारतटाइम्स.कॉम
demand for improvement in government schools dr br ambedkar charitable trust submits memorandum
nNBT न्यूज, फरीदाबाद : तिगांव रोड स्थित डॉ. बीआर अंबेडकर चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से सरकारी स्कूल शिक्षा व्यवस्था में सुधार करने के लिए मुख्य मांगों को लेकर डीसी के नाम ज्ञापन सौंपा। ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने सभी सरकारी स्कूलों में एसएमसी के सदस्यों के नाम, पद, मोबाइल नंबर, शैक्षणिक स्तर सहित स्कूल के बोर्ड पर लगाने, एसएमसी नियमानुसार महीने के आखिरी शनिवार को एसएमसी की मीटिंग पार्षदों या शैक्षणिक कार्यकर्ता की उपस्थिति में कराना, जो सदस्य 12वीं पास नहीं है उन्हें बदलकर 12वीं पास व ग्रेजुएट सदस्य बनाए, शिक्षक दिवस के दिन भारत की पहली महिला शिक्षिका सावित्री बाई फुल को याद किया जाए।