Womans Body Found On Canal Bank In Kakori Throat Slit Ex husband Suspected
काकोरी में महिला की हत्या
नवभारतटाइम्स.कॉम•
nNBT न्यूज,काकोरी : काकोरी में गुरुवार सुबह सात बजे नहर की पटरी पर एक महिला का शव मिला। उसकी गला रेतकर हत्या की गई थी। ग्रामीणों की सूचना सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। इस मामले में महिला के मौजूदा पति ने पूर्व पति और उसके नाबालिग बेटे के खिलाफ हत्या का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस का कहना है कि कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है।
काकोरी के भुलई खेड़ा गांव निवासी प्रेमा देवी (35) का विवाह 18 वर्ष पूर्व सेमरामउ गांव निवासी शख्स से हुआ था। दोनों के 17 वर्षीय बेटा भी है। प्रेमा देवी ने पांच माह पूर्व पड़ोस के गोहरामऊ गांव निवासी प्रदीप यादव से कोर्ट में प्रेम विवाह कर लिया था। इसके बाद दोनों गोहरामऊ गांव में रह रहे थे। प्रदीप यादव ने पुलिस को बताया कि बुधवार रात 10 बजे उसने प्रेमा के साथ खाना खाया था। इसके बाद दोनों सो गए। देर रात 12 से 1 बजे के बीच प्रदीप की आंख खुली तो प्रेमा घर पर नहीं थी। उसने घर व उसके आस-पास तलाश किया था। पर, कुछ पता नहीं चला था। गुरुवार सुबह 9 बजे नहर पटरी पर ग्रामीणों ने प्रेमा देवी का खून से लथपथ शव देखा। उसकी गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। ग्रामीणों ने पुलिस को इस संबंध में सूचना दी। पुलिस और फरेंसिक टीम की मदद से पड़ताल कर ही रही थी कि मौजूदा पति प्रदीप ने प्रेमा देवी के शव की शिनाख्त कर ली।मौके पर मिले संघर्ष के निशान
एडीसीपी पश्चिम धनंजय कुशवाहा ने बताया कि घटनास्थल देखकर लग रहा है कि महिला ने हत्यारों से काफी संघर्ष किया होगा। क्योंकि मौके पर संघर्ष के निशान मिले हैं। पुलिस की छानबीन में सामने आया है कि पूर्व पति नरियां खेड़ा बाजार में गाय बेचने गया था। इस पर प्रेमा देवी ने बेटे को कॉल करके कुछ रुपये मांगे थे।