श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर निर्माण के लिए रजत शिला का पूजन

नवभारतटाइम्स.कॉम
silver stone for shri krishna janmabhoomi temple construction reaches faridabad grand puja performed
nNBT न्यूज, फरीदाबाद

श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर निर्माण के लिए संकल्पित रजत शिला गुरुवार को फरीदाबाद पहुंची। श्रीकृष्ण जन्मभूमि संघर्ष न्यास के अंतरराष्ट्रीय संरक्षक रूप सिंह नागर ने सपरिवार रजत शिला का विधि-विधान से पूजन किया। लोगों ने पुष्पवर्षा कर रजत शिला का स्वागत किया। रूप सिंह नागर ने कहा कि न्यास श्रीकृष्ण जन्मभूमि विवाद का शांतिपूर्ण और स्थायी समाधान चाहता है। उन्होंने कहा कि जन्मभूमि सौंपने के बदले दूसरे पक्ष को अन्य स्थान पर धार्मिक स्थल के निर्माण के लिए कई गुना जमीन और आर्थिक सहयोग देने की पेशकश की गई है। न्यास अध्यक्ष एवं याचिकाकर्ता दिनेश फलाहारी महाराज ने बताया कि रजत शिला को सरयू स्नान, आरती, हनुमानगढ़ी में देहरी पूजन और राम मंदिर दर्शन के बाद देशभर में भक्तों के बीच ले जाया जा रहा है। मथुरा की सुदामा कुटी में भी संतों ने इसका पूजन किया।