Firing On Bbd Student One Shot In The Hand Old Enmity Suspected
BBD के दो छात्रों पर फायरिंग, एक के हाथ में लगी गोली
नवभारतटाइम्स.कॉम•
nNBT न्यूज, चिनहट : बीबीडी थाना क्षेत्र के तिवारीगंज में बुधवार देर रात बाइक सवार दो बदमाशों ने बीबीडी के दो छात्रों पर फायरिंग कर दी। गोली गाजियाबाद निवासी बीसीए छात्र नितिन की हथेली में लगी, जबकि उसका साथी सुधांशु बाल-बाल बच गया। घायल नितिन को लोहिया अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। सुधांशु की तहरीर पर पुलिस ने हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
नितिन बैक पेपर देने लखनऊ आया था। वह सुधांशु के साथ पार्श्वनाथ सिटी में किराए पर रहता है। बुधवार रात दोनों खाना खाने ढाबा पहुंचे थे। लौटते समय इमली बांध बाबा जाने वाले रास्ते पर जूस की दुकान के पास बाइक सवार दो युवकों से कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर आरोपितों ने तमंचे से फायरिंग कर दी। एसीपी विभूतिखंड सौम्या पांडेय ने बताया कि पुरानी रंजिश समेत सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है।