ABVP-सपा कार्यकर्ता भिड़े, पुलिस पर मारपीट का आरोप

नवभारतटाइम्स.कॉम
raebareli abvp sp workers clash allegations of police brutality akhilesh yadav targets bjp government
n NBT न्यूज, रायबरेली: फिरोज गांधी डिग्री कॉलेज के बाहर गुरुवार को सदस्यता अभियान चला रहे सपाइयों का एबीवीपी कार्यकर्ताओं से विवाद हो गया। कहासुनी के बाद धक्का-मुक्की शुरू हो गई। हंगाम के बाद दोनों पक्ष केस दर्ज करवाने के लिए एसपी कार्यालय पहुंच गए और काफी देर तक नारेबाजी होती रही। आरोप है पुलिस ने सपाइयों से अभद्रता करते हुए लाठीचार्ज कर दिया। इसमें कई सपाई चोटिल हो गए।

सपा जिलाध्यक्ष वीरेंद्र यादव के नेतृत्व में एसपी ऑफिस के बाद प्रदर्शन चल रहा था। आरोप है कि इस दौरान कहासुनी के बाद पुलिस ने पार्टी कार्यकर्ताओं को पीटना शुरू कर दिया। एसपी रवि कुमार से मिलने पहुंचे विधायक राहुल लोधी और विधायक श्याम सुंदर भारती के साथ भी धक्का-मुक्की की गई। शहर कोतवाल शिव शंकर सिंह को हटाने के साथ ही कार्रवाई की मांग को लेकर सपाइयों ने डिग्री कॉलेज चौराहे के पास प्रदर्शन भी किया। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पूरे मामले में भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। सोशल मीडिया पर की गई पोस्ट में उन्होंने कार्रवाई को ‘पीडीए समाज पर प्रहार’ बताते हुए अपमानजनक और निंदनीय करार दिया।