रेवाड़ी में हुआ चिकित्सा शिविर का शुभारंभ

नवभारतटाइम्स.कॉम
Navbharat Times
n NBT न्यूज, रेवाड़ी : गांव गोकलगढ़ में जेएसडब्ल्यू फाउंडेशन के सामाजिक उत्तरदायित्व पहल के अंतर्गत हेल्पएज इंडिया के सहयोग से चिकित्सा शिविर लगाया गया। विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने शिविर का शुभारंभ किया। इस दौरान लक्ष्मण सिंह यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार आमजन की तमाम समस्याओं के समाधान को लेकर कृतसंकल्प है। ग्रामीण क्षेत्रों में सुविधाएं उपलब्ध कराने में सीएसआर एक अहम भूमिका निभा रही है। औद्योगिक क्षेत्रों के साथ-साथ अन्य संगठनों को भी इस मुहीम में अपना सहयोग प्रदान करने के लिए आगे आना चाहिए। शिविर में चिकित्सकों ने 271 से अधिक रोगियों के स्वास्थ्य की जांच की।