Gurugrams Sushma To Showcase Judo Prowess In Brazil Selected For World School Games
अब ब्राज़ील में अपना हुनर दिखाएंगी गुड़गांव की सुषमा
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT रिपोर्ट, गुड़गांव
जिले की जूडो खिलाड़ी सुषमा इंटरनैशनल लेवल पर जूडो में दम दिखाएंगी। सुषमा का चयन ब्राजील के रियो डी जेनेरियो में होने वाले वर्ल्ड स्कूल गेम्स के लिए हुआ है। वह अंडर-17 की 44 किलो वर्ग की प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। सुषमा ने छत्तीसगढ़ के रायपुर में 16 से 18 सितंबर तक हुए नैशनल स्कूल गेम्स ट्रायल में हिस्सा लिया। इसमें देशभर से खिलाड़ियों ने अलग-अलग भार वर्गों में अपनी दावेदारी पेश की।सुषमा ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए वर्ल्ड स्कूल गेम्स में जगह बनाई। वर्ल्ड नैशनल स्कूल गेम्स का आयोजन तीन से आठ दिसंबर तक ब्राजील के रियो डी जेनेरियो में होगा। शिक्षा विभाग के स्पोर्ट्स ऑफिसर जगदीश अहलावत ने बताया कि प्रतियोगिता से पहले वह अपनी फिटनेस और जूडो की टेक्निक पर लगातार काम कर रही है। अब उसकी नजर ब्राजील में होने वाली प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने पर है।