Seva Sankalp Abhiyan Message To Adopt Yoga And Healthy Lifestyle
अभियान के तहत दिया योग अपनाने का संदेश
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT न्यूज, गुड़गांव
स्वस्थ रहने के लिए योग और बेहतर दिनचर्या को अपनाने का संदेश सेवा संकल्प अभियान के तहत शनिवार को जिले के अलग-अलग इलाकों में दिया गया। जिला आयुष विभाग की टीम ने सेवा मेरा योगदान मॉड्यूल के तहत अलग-अलग जगहों पर कार्यक्रम कर स्टूडेंट्स और ग्रामीणों को नियमित योग, संतुलित खानपान और स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने के लिए जागरूक किया। इसके साथ ही भीमखेड़ी आंगनबाड़ी केंद्र, फाजिलपुर यूपीएचसी, अंबेडकर चौपाल-सरिता की आंगनवाड़ी, खांडसा और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जटौली मंडी में आयोजन किया गया। जिला आयुष अधिकारी डॉ. मंजू बांगड़ ने कहा कि बदलती जीवनशैली में लोगों के लिए अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहना जरूरी है।सैनिकों की वीरगाथा से रूबरू हुए स्टूडेंट्स : अभियान के तहत शनिवार को निरंकारी बाबा गुरबचन सिंह मेमोरियल कॉलेज, सोहना में विद्यार्थियों के लिए वीर गाथा एवं सैन्य सम्मान विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। विद्यार्थियों को भारतीय सैनिकों के साहस, त्याग और बलिदान की जानकारी दी गई।