पीडीए के लोगों को प्रताड़ित कर रही भाजपा: अखिलेश

Contributed byanand.tripathi|नवभारतटाइम्स.कॉम

None

Navbharat Times
n NBT रिपोर्ट, लखनऊ : सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादियों की छवि खराब करने के लिए भाजपा सरकार अरबों रुपये फेंक रही है। भाजपा से जीतने के लिए जमीनी के साथ डिजिटल लड़ाई की जरूरत है। उन्होंने कहा कि यूपी में जानबूझकर भाजपा सरकार पीडीए के लोगों को प्रताड़ित कर रही है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में छात्रसंघ चुनाव हो सकता है, तो यूपी में क्यों नहीं।

अखिलेश ने कहा कि सपा लगातार विधानसभा चुनाव की तैयारी कर रही है। चुनाव में अब अधिक समय नहीं बचा है। उन्होंने कहा कि धोखे से बचना होगा तभी हम भाजपा को हर पाएंगे। भाजपा खास लोगों को बढ़ावा दे रही है। भाजपा नकारात्मक कंटेंट के लिए लोगों को पैसे दे रही है। पीडीए पर मुकदमे दर्ज करवाए जा रहे हैं। सांसद लक्ष्मीकांत निषाद को अपमानित किया गया।
कई ने जॉइन की सपा : अखिलेश की मौजूदगी में बांदा के मयंक दिवेदी (बसपा), श्रावस्ती नंद किशोर, जितेंद्र कुमार गुप्ता (भाजपा), भोगनीपुर-कानपुर से जुनेद अहमद सपा में शामिल हुए।