चुनौतियों से जूझने का बल प्रदान करता है आत्मविश्वासः मुख्यमंत्री

Contributed byanand.tripathi|नवभारतटाइम्स.कॉम

None

Navbharat Times
n NBT रिपोर्ट, लखनऊ : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भारत दर्शन शैक्षिक भ्रमण कार्यक्रम के अंतर्गत उत्तराखंड के देवप्रयाग से आए मेधावी विद्यार्थियों से शनिवार को संवाद किया। विधार्थियों के साथ संवाद करते हुए सीएम ने कहा कि आत्मविश्वास सदैव कठिन चुनौतियों से जूझने का आत्मबल प्रदान करता है। उन्होंने बच्चों से कहा कि चुनौती को समस्या मानकर टालें नहीं, बल्कि उसे समाधान की तरफ ले जाने का प्रयास करें। युवाओं के जीवन में चुनौतियां आती हैं, इससे कतई विचलित न हों। यदि सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ेंगे तो कोई चुनौती कठिनाई नहीं बन सकती, बल्कि यह जीवन की गति को प्रगति में बदल देती है।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि उत्तराखंड से आए बच्चों को गोमती बुक फेस्टिवल में ले जाएं और उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लिखित पुस्तक ‘एग्जाम वॉरियर्स’ उपलब्ध करवाएं। मुख्यमंत्री ने बच्चों का मार्गदर्शन करते हुए कहा कि व्यावहारिक ज्ञान ही सच्चा ज्ञान है। सीएम ने विज्ञान की थ्योरी का भी जिक्र किया, फिर कहा कि यदि लैब में इसका प्रैक्टिकल करेंगे और गणित के फॉर्म्युला की जितनी विवेचना करेंगे, उतनी ही अधिक चीजें समझ में आएंगी।