त्रयंबक फिर बने लखनऊ महानगर भाजपा के प्रभारी

Contributed bydeep.singh|नवभारतटाइम्स.कॉम
triyambak tripathi becomes lucknow mahanagar bjp in charge again many former office bearers get new responsibilities
n NBT रिपोर्ट, लखनऊ : त्रयंबक त्रिपाठी एक बार फिर से लखनऊ महानगर भाजपा के प्रभारी बनाए गए हैं। वह पहले प्रदेश उपाध्यक्ष भी थे। इस बार प्रदेश कार्यकारिणी में उनको जगह नहीं मिली थी। इसी तरह के कई पूर्व पदाधिकारियों को भी प्रभारी बनाया गया है, जिनको प्रदेश, क्षेत्र या जिले की टीम कोई जिम्मेदारी नहीं मिली थी। सौरभ मिश्रा लखनऊ के जिला प्रभारी बनाए गए हैं। वह हरदोई के जिलाध्यक्ष रहे हैं।

कई का अडजस्टमेंट : प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने शनिवार को सभी 98 जिला और महानगर प्रभारियों की लिस्ट जारी कर दी। इस बार कई पूर्व पदाधिकारियों को प्रदेश टीम में जगह नहीं मिल पाई थी। उनको जिला प्रभारी बनाकर अडजस्ट किया गया है। इनमें पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष विजय बहादुर पाठक लखीमपुर, संतोष सिंह उन्नाव और पूर्व प्रदेश महामंत्री अनूप गुप्ता अयोध्या जिला के प्रभारी बनाए गए हैं। लखनऊ के पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष कमलेश मिश्र को भी इस बार प्रदेश या क्षेत्रीय टीम में जगह नहीं मिली थी। उनको हरदोई का जिला प्रभारी बनाया गया है। अवध क्षेत्र के पूर्व महामंत्री नीरज सिंह सीतापुर के प्रभारी बनाए गए हैं। अंबेडकर नगर के पूर्व जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी को श्रावस्ती का प्रभारी बनाया गया है।
शिवभूषण अयोध्या महानगर, पाठक वाराणसी के प्रभारी : राजनीतिक दृष्टि से अहम अयोध्या महानगर की जिम्मेदारी प्रदेश मंत्री शिवभूषण सिंह को दी गई है। इसी तरह एमएलसी अरुण पाठक वाराणसी जिला और महानगर दोनों के प्रभारी बनाए गए हैं। गोरखपुर नगर में महेश शुक्ल और जिले में अजय सिंह गौतम को प्रभारी बनाया गया है। कानपुर महानगर उत्तर में अनिल यादव, दक्षिण में प्रांशुदत्त द्विवेदी, कानपुर देहात में शिवमहेश दुबे और ग्रामीण में आनंद सिंह प्रभारी बनाए गए हैं। बृज बहादुर आगरा महानगर, घनश्याम लोधी आगरा जिला, पवन शर्मा मथुरा महानगर और प्रमोद गुप्ता मथुरा जिला के प्रभारी बनाए गए हैं। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के पुत्र नीरज सिंह रायबरेली के प्रभारी बनाए गए हैं।