अभियान के तहत नुक्कड़-नाटक से देंगे सेवा का संदेश

नवभारतटाइम्स.कॉम
seva sankalp abhiyan message of service to spread in gurugram through street plays
n NBT रिपोर्ट, गुड़गांव : सेवा संकल्प अभियान के तहत गुड़गांव में दो दिन तक नुक्कड़ नाटकों के जरिए लोगों तक पहुंच बनाई जाएगी। ‘ नमो सेवा अनकही कहानियां ’ कार्यक्रम के तहत 30 सितंबर और एक अक्टूबर को जिले की 30 जगहों पर नाटक होंगे। पांच सांस्कृतिक टीमें 10 सरकारी स्कूलों, 10 सरकारी कॉलेजों और 10 बड़े गांवों में कार्यक्रम करेंगी। अतिरिक्त उपायुक्त सोनू भट्ट ने बताया कि हर टीम एक दिन में स्कूल, कॉलेज और गांव में अलग-अलग समय पर नाटक करेगी।

स्कूलों में सुबह, कॉलेजों में दोपहर और गांवों में शाम को कार्यक्रम होंगे। 30 सितंबर को सुखराली, मानेसर, कन्हई, बंधवाड़ी और ग्वाल पहाड़ी समेत 15 जगहों पर नाटक होंगे। इनमें बहोड़ा कलां, बास पदमका, भोकरका, पहाड़ी और बाघनकी जैसे गांव भी शामिल हैं। एक अक्टूबर को चक्करपुर, मानेसर, सरहौल, कासन और साढराणा समेत 15 जगहों पर टीमें पहुंचेंगी।