कैप्टन सौरभ को मिली कमांडेंट रोलिंग ट्रोफी

नवभारतटाइम्स.कॉम
Navbharat Times
n NBT रिपोर्ट, लखनऊ: आर्मी मेडिकल कोर ( AMC ) सेंटर एवं कॉलेज में शनिवार को मेडिकल ऑफिसर्स बेसिक कोर्स ( MOBC-259 ) की भव्य पासिंग आउट परेड हुई। सात हफ्ते के कड़े प्रशिक्षण के बाद 33 महिला डॉक्टरों समेत कुल 121 मेडिकल व डेंटल अफसर सेना की मुख्यधारा में शामिल हुए। परेड की समीक्षा लेफ्टिनेंट जनरल जे. देबनाथ ने की।

इस दौरान युवा अफसरों को युद्धकालीन चिकित्सा, अडवांस ट्रॉमा लाइफ सपोर्ट ( ATLS ) और आधुनिक युद्ध से जुड़ी नवीनतम मेडिकल तकनीकों से लैस किया गया, ताकि वे वर्दीधारी चिकित्सा अधिकारी के तौर पर मोर्चे पर डट सकें।कोर्स में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए कैप्टन सौरभ सिंह यादव को 'कमांडेंट रोलिंग ट्रोफी से नवाजा गया। वहीं, फील्ड स्पर्धाओं में अव्वल रहने पर कैप्टन आकाश को प्रतिष्ठित 'मेजर लैशराम ज्योतिन सिंह, अशोक चक्र मेमोरियल ट्रोफी' से सम्मानित किया गया।