n NBT रिपोर्ट, नोएडा : ट्रेड शो में आने-जाने वाले लोगों की सुविधा के लिए नोएडा और ग्रेटर नोएडा के बीच 3 रूट पर 25 ई बसें चलाई जाएंगी। ये बसें बॉटनिकल गार्डन से शुरू होकर एक्सपो मार्ट, ग्रेटर नोएडा तक जाएंगी। यात्रियों को हर 20 मिनट के अंतराल पर बस मिलेंगी।
रूट नंबर-1: बस बॉटनिकल गार्डन से गोल्फ कोर्स, सिटी सेंटर, होशियारपुर, सेक्टर-51, पर्थला, गौर चौक, ग्रेटर नोएडा वेस्ट के एक मूर्ति गोलचक्कर, सूरजपुर कलेक्ट्रेट होते हुए एक्सपो मार्ट पहुंचेगी।रूट नंबर-2: बॉटनिकल गार्डन से सेक्टर-37 अंडरपास, छलेरा, अगाहपुर, बरौला, सेक्टर-50 मेट्रो स्टेशन, सेक्टर-75 मेट्रो स्टेशन, नॉर्थआई चौक, सेक्टर-116, सेक्टर-78, सैमसंग फेस-2, फूल मंडी, कुलेसरा और सूरजपुर होते हुए बस एक्सपो मार्ट जाएगी।
रूट नंबर-3: बॉटनिकल गार्डन से सिटी सेंटर, पर्थला चौक, गौर चौक और एक मूर्ति गोलचक्कर होते हुए बस एक्सपो मार्ट पहुंचेगी।