n NBT रिपोर्ट, नोएडा: सेक्टर 74 में रहने वाले बुजुर्ग त्रिभुवन सिंह के खाते से साइबर अपराधियों ने रकम निकाल ली। त्रिभुवन सिंह सेक्टर 113 थाना की पुलिस को दी शिकायत में बताया कि पांच से छह सितंबर के बीच उनके एसबीआई खाते से कुल 4 लाख 66 हजार रुपये की अनधिकृत लेनदेन के जरिए निकासी हुई।