Children Pledge To Stay Away From Untruth Jain Community Celebrates Uttam Shoach Dharma
बच्चों ने असत्य से दूर रहने का लिया संकल्प
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT न्यूज, लखनऊः जैन समाज के दशलक्षण महापर्व के चौथे दिन शनिवार को मंदिरों में उत्तम शौच धर्म की पूजा श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ की गई। मंत्रोच्चार के साथ पूजा कर उत्तम शौच धर्म का संकल्प लिया और उसकी महत्ता जानी। इस अवसर पर शिविर में बच्चों ने घमंड, लोभ, असत्य से दूर रहने और अपने आचरण को शुद्ध रखने का संकल्प लिया।
आशियाना जैन मंदिर में आयोजित प्रवचन में उपाध्याय श्री 108 विहसंत सागर ने कहा कि आत्मा की शुचिता, स्वच्छता और निर्मलता का होना ही शौच धर्म है। लोभ का अभाव होना और आत्मा में शुद्ध भावों का प्रकट होना ही वास्तविक शौच धर्म है। मीडिया प्रभारी सिद्धार्थ जैन ने बताया कि दशलक्षण महापर्व के पांचवें दिन रविवार को उत्तम सत्य धर्म की पूजा की पूजा की जाएगी। वहीं इंदिरा नगर स्थित जैन मंदिर में नौवें तीर्थंकर भगवान पुष्पदंत का मोक्ष कल्याणक मनाया गया। श्रद्धालुओं ने भगवान का स्वर्ण कलशों से अभिषेक, शांतिधारा कर 9 किलो का मोक्ष लाडू अर्पित किया। आकाश जैन व मीना जैन परिवार को अभिषेक का सौभाग्य मिला।